स्वाद पाने के लिए हम क्या नहीं करते। लोग चटपटा और मसालेदार खाना खाते है लेकिन गर्मियों में चटपटा और मसालेदार खाना खाने से पेट दर्द होने लगता है लेकिन फिर भी लोग इसे खाते है इसलिए इस पेट दर्द को काबू करने के कुछ घरेलु उपाय अापको राहत दे सकते है।
1 सोंठ, कालीमिर्च, पीपल, अजमोद, चीता, हींग, भारंगी, विडनमक, चव्यसेंधा नमक, जवा खार, शुद्ध वच्छनाग सभी को समान मात्रा में लेकर कपड़े से छानकर चूर्ण बना लें। इस चूर्ण को 2 ग्राम की मात्रा में लेकर 3 ग्राम अदरक का रस व 3 ग्राम शहद में मिलाकर सेवन करने से पेटदर्द मिट जाता है। यह नुस्खा पाचक अग्रि को बढ़ाता है। इसके अलावा यह बच्चें के लिए कफ, खांसी आदि में भी लाभदायक होता है।
2 अदरक के रस में शहद मिलाकर लेने से भी पेट का दर्द दूर हो जाता है।
3 ठंडे पानी में आधा चम्मच नमक व आधा चम्मच हल्दी मिलाकर लेने पर पेटदर्द में आराम मिलता है।
4 अदरक का रस का आधा चम्मच नींबू का रस आधा चम्मच लेकर उसमें सेंधा नमक मिलाकर प्रतिदिन भोजन के पहले सेवन करें। इससे भूख तेज लगती है व पेटदर्द का नाश होता है।
5 बिना दूध की चाय पीने से भी कुछ लोग पेट दर्द में आराम महसूस करते हैं।
6 अदरक का रस नाभी स्थल पर लगाने और हल्की मालिश करने से पेट दर्द में लाभ होता है।
7 अगर पेट दर्द एसिडीटी से हो रहा हो तो पानी में थोड़ा सा मीठा सोडा डालकर पीने से फ़ायदा होता है।
8 पेट दर्द निवारक चूर्ण बनाएं। इसके लिए भुना हुआ जीरा, काली मिर्च, सौंठ,
9 लहसुन, धनिया, हींग सूखी पुदीना पत्ती, सबकी बराबर मात्रा लेकर बारिक चूर्ण बनाएं। इसमें थोडा सा काला नमक भी मिलाएं। खाने के बाद एक चम्मच थोड़े से गर्म पानी के साथ लें। पेट दर्द में लाभ होगा।
No comments:
Post a Comment